कैबिनेट बैठक में आज 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा , यह है मुख्य बिंदु

0
224

 

रायपुर : आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार यह बैठक करीब 2 घंटे से अधिक चल सकती है। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से मीडिया को फैसलों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

सूत्रों की माने तो त्योहारी सीजन और धान खरीदी को ध्यान में रखते हुए नई तबादला नीति पर चर्चा की संभावना कम है। हालांकि, तबादले मुख्यमंत्री की अनुमति से जारी रहेंगे। इसके अलावा, नया रायपुर में होने वाले भव्य राज्योत्सव को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

नक्सलियों की पुनर्वास नीति पर चर्चा करते हुए कैबिनेट इसमें भी हरी झंडी दे सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिनमें राज्योत्सव के आयोजन का निर्णय प्रमुख हो सकता है। राज्योत्सव को राज्य और जिला स्तर पर अलग-अलग तरीकों से मनाने की योजना पर भी चर्चा होगी। इस बार 5 दिनी राज्योत्सव के आयोजन की संभावनाएं हैं, जिस पर कैबिनेट में मंथन किया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • कैबिनेट में 10 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा।
  • तबादला नीति पर चर्चा की संभावना नहीं।
  • नक्सल पुनर्वास नीति पर हो सकता है फैसला।
  • 5 दिनी राज्योत्सव के आयोजन को मिल सकती है मंजूरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here