पूनम पांडे को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी, फरीदाबाद NIT की पर्यवेक्षक नियुक्त

0
390

कांग्रेस पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रही है और अपने सक्रिय नेताओं को अहम जिम्मेदारियाँ सौंप रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और AICC एलडीएम पूनम पांडे को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र NIT की पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

पूनम पांडे को फरीदाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान सभी प्रमुख नेताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग के चेयरमैन राजेश लिलोठिया द्वारा की गई है। पूनम पांडे इससे पहले भी मुंगेली विधानसभा चुनाव में AICC द्वारा एलडीएम का प्रभार संभाल चुकी हैं, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर जनता से संवाद स्थापित कर चुनाव प्रचार को सफल बनाया था।

महिला कांग्रेस में अपनी सक्रिय भूमिका के कारण पूनम पांडे ने एक अलग पहचान बनाई है और अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए फरीदाबाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here