RAIPUR CRIME NEWS : मरीन ड्राइव में  कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

0
151

राजधानी रायपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर अंबिकापुर कलेक्ट्रेट के ड्राइवर ईश्वर रजवाड़े की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ईश्वर रजवाड़े अंबिकापुर का निवासी था और वहां कलेक्ट्रेट में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। शासकीय कार्य से एक अधिकारी को लेकर रायपुर आया था। देर रात करीब 3 बजे तेलीबांधा मरीन ड्राइव के पास तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूटने के विवाद में ईश्वर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here