RAIPUR CRIME NEWS : हत्या के प्रयास की फरार आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में

0
223

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मौदहापारा पुलिस ने हत्या के प्रयास की आरोपी महिला पद्मिनी उर्फ गुलशन बेगम को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 01.08.2023 को प्रार्थिया सुल्ताना बेगम ने मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि करीब 10:15 बजे उसकी ननंद के बेटे जुनैद और अयान के साथ शाहरुख ने झगड़ा किया। जब उसका बेटा आसिफ झगड़े को छुड़वाने गया, तो शाहरुख और उसके साथियों ने उसे गाली-गलौच कर धमकाया। कुछ देर बाद शाहरुख अपनी मौसी पद्मिनी उर्फ गुलशन बेगम और साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर वापस आया और आसिफ पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़े वाहनों और अन्य सामान को भी तोड़फोड़ किया। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पद्मिनी उर्फ गुलशन बेगम फरार चल रही थी।

आज 22.09.2024 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here