स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों की किताबें रद्दी में तब्दील, शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर – विकास उपाध्याय

0
149

 

अभनपुर। बच्चों के भविष्य को संवारने वाली किताबों को कबाड़ में तब्दील करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक किताब गलाने वाली फैक्ट्री में किताबों का पहाड़ देखा गया था, जिसे रद्दी के भाव में शिक्षा विभाग द्वारा बेचा गया था। अब अभनपुर विकास खंड के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक और मामला सामने आया है, जहां बच्चों को किताबें बांटने के बजाय उन्हें गोदाम में रखकर खराब किया जा रहा है। ये किताबें बाद में कौड़ियों के दाम पर रद्दी में बेच दी जाती हैं, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here