भिलाई 3 कॉलेज प्रोफेसर पिटाई मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और बेटी दीप्ति का मोबाइल जब्त, जांच जारी

0
258

भिलाई 3 कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा की पिटाई के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी दीप्ति बघेल का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। इससे पहले उनके बेटे चैतन्य बघेल का मोबाइल जब्त किया गया था। पुलिस ने दीप्ति से पूछताछ की है और उनका मोबाइल रायपुर की लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा, जहां फोन की लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स और अन्य जानकारी जांची जाएगी।

गुरुवार को चैतन्य बघेल से चार घंटे तक पूछताछ की गई थी और उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया था। वहीं, पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बाकी 5 आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना 19 जुलाई की है, जब भिलाई 3 कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा पर चार बाइक सवार बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here