गांधी जयंती पर छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन द्वारा बापू को श्रद्धांजलि

0
304

कलेक्ट गार्डन स्थित बापू की कुटिया में  महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन की प्रेसिडेंट विभा सोनी ने बताया कि संध्या कार्यक्रम की शुरुआत राम जी के भजनों से हुई, जिसमें कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर स्मिता मैडम, डॉक्टर अनुश्री मैडम, सुषमा बग्गा मैडम, वैभवी सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। गांधी जी के जीवन और उनके सिद्धांतों को याद करते हुए, सभी ने उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के आदर्शों और शिक्षाओं को पुनः जागृत करना और समाज में उनकी प्रासंगिकता को बनाए रखना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here