छत्तीसगढ़ मे फिर से कांग्रेस की सरकार बनने की डर से बौखलाई भाजपा, कर रही बेतुके बयानबाजी – दुर्गेश वर्मा

0
64

धरसींवा :– ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने आड़े हाथ लेते हुए कहा की छत्तीसगढ़ मे फिर से कांग्रेस सरकार बनने की डर से भाजपा बौखला गई है.बेतुके बयानबाजी कर रही है. उक्त दिनों मे भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने किसानों को हजार रुपय प्रति क्विंटल वर्मी कम्पोज्ड खाद जबरिया खरीदने को बाध्य करने व उसकी गुणवक्ता पर सवाल उठाते हुए कहा था की यह असैवधानिक है. वर्मी कम्पोज्ड की नाम पर लूट है, किसानो का शोषण है. इस मुद्दे पर धरसींवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने जवाब तलब करतें हुए कहा है की भाजपा के नेता यह न भूले की छत्तीसगढ़ की सरकार किसानो एवम गरीबो की सरकार है वह किसानो के प्रति गलत नहीं सोच सकती है.यह बयानबाजी भाजपा नेता की चेहरे का डर है.उन्होंने आगे कहा की बीजेपी नेता सिर्फ़ विरोध के लिए इस योजना का विरोध कर रही है.वो कहते हैं, “यह एक ऐसी योजना है जिससे राज्य के किसानों, पशुपालकों और मजदूरों को लाभ होने वाला है. छत्तीसगढ़ की 90 प्रतिशत जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर करती है. भारतीय जनता पार्टी का विरोध पूरी तरह से ग़लत है. यह सिर्फ विरोध के लिए विरोध है. यह बीजेपी की नाकारात्मक और छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को दर्शाता है

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here