महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने बढ़ाई चिंता

0
126

 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इस पोस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट में यह भी कहा गया है, “सलमान खान, हम ये जंग नहीं चाहते थे, लेकिन तुमने हमारे भाई का नुकसान करवाया।”

पोस्ट में बाबा सिद्दीकी को दाऊद इब्राहिम से जोड़ा गया है, और सलमान खान को संभावित प्रतिशोध की धमकी दी गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह पोस्ट एक साजिश भी हो सकती है, क्योंकि जिस हैंडल से इसे साझा किया गया है, वह पहले कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा इस्तेमाल नहीं किया गया।

बांद्रा में हुई हत्या, दो संदिग्ध गिरफ्तार

शनिवार रात बांद्रा ईस्ट में तीन अज्ञात हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

वायरल पोस्ट की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पुष्टि की है कि वे वायरल हो रहे इस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने से समाज में चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह पोस्ट लोगों में दहशत फैलाने और मामले को उलझाने के उद्देश्य से तो नहीं किया गया।

सलमान खान और दाऊद गैंग का जिक्र बढ़ा रहा साजिश की संभावना

वायरल पोस्ट में सलमान खान का जिक्र और दाऊद गैंग के साथ बाबा सिद्दीकी का नाम जोड़ने से मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। हालांकि, भारत एक्सप्रेस ने इस पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं की है और यह स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

समाज के विभिन्न वर्गों में इस घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है, और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष और जल्दी से जल्दी जांच करेगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here