लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य जारी, स्थानीय निवासियों से चर्चा

0
210

 

लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत राजा तालाब के नीचे गली नंबर 3, 4, और 5 में सीसी रोड निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस परियोजना के निरीक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया गया, जहां पार्षद कामरान अंसारी ने विकास कार्य की समीक्षा की और स्थानीय निवासियों से बातचीत की।

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित निवासियों ने रोड निर्माण कार्य की सराहना की और विकास कार्यों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। पार्षद कामरान अंसारी ने स्थानीय जन समुदाय से मिले प्रोत्साहन और आशीर्वाद के लिए सहृदय आभार प्रकट किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here