रायपुर के रावतपुरा इलाके से 13 वर्षीय बच्चा लापता, पुलिस जांच में जुटी

0
268

 

रायपुर | राजधानी के रावतपुरा फेज 1 इलाके से एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बच्चा बीते शाम अपने घर के बाहर खेलने निकला था, जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, और वे बच्चे के बारे में कोई जानकारी न मिलने से बेहद परेशान हैं। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

पुलिस बच्चे की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और लोगों से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here