गोंडवाना भवन टिकरापारा रायपुर में 19 वे नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ

0
40

छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में रायपुर नगर निगम नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञानेश शर्मा, अध्यक्ष, छ.ग. योग आयोग के मुख्य आतिथ्य में गोंडवाना भवन, टिकरापारा वार्ड क्र. 58, शहीद पंकज विक्रम वार्ड, टिकरापारा में 19 वे नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में योग आयोग के सचिव श्री एम एल पांडे, वार्ड के पार्षद श्री निशा देवेन्द्र यादव, श्री सतनाम सिंह पार्षद, श्री योगी राम साहू, श्री दीनानाथ वर्मा, श्री लच्छू राम निषाद, योग साधक, श्री रविकान्त कुंभकार, प्रभारी अधिकारी, श्रीमती विद्या देवी साहू, श्रीमती ज्योति साहू, श्रीमती अनिता साहू, योग साधक सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक श्रीमती विद्या देवी साहू द्वारा प्रतिदिन प्रातः 05.00 से 06.30 बजे स्थान :- गोंडवाना भवन, टिकरापारा, रायपुर (छ.ग.) में किया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here