नया सवेरा जन कल्याण समिति द्वारा रायपुर में दिव्यांगों और निर्धनों का सामूहिक विवाह और अलंकरण सम्मान समारोह

0
38

 

रायपुर। नया सवेरा जन कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा स्व. श्री कृपाराम साहू एवं स्व. प्रयाग साहू की स्मृति में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में दिव्यांग और निर्धन युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह किया जाएगा। यह जानकारी समिति की अध्यक्षा लता अजय साहू ने एक पत्रकार वार्ता में दी।

साहू ने बताया कि यह समारोह 14 नवंबर, 2024 को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, छत्तीसगढ़ कॉलेज के पास, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के मंत्री टंकराम वर्मा, महंत रामसुंदर दास, विधायक संदीप साहू, डॉ. सोमनाथ साहू, डॉ. राकेश गुप्ता और सुभाष मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

समारोह में दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवतियों का सामुहिक विवाह किया जाएगा और उनके विवाह के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जाएंगी। इसके साथ ही अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सामुहिक विवाह और दोपहर 2 से 5 बजे तक अलंकरण सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में समिति के प्रमुख सदस्य सेवक भाई, अमित गुप्ता, राजा निर्मलकर, राजेन्द्र कुमार साहू, लता अजय साहू, लीना साव, निर्मला साहू, विष्णु प्रसाद साहू और परमेश्वर साहू उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here