CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार सिटी कोतवाली क्षेत्र का मामला

0
78

 

रायगढ़। सिटी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नया बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अनुराग विश्वकर्मा (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने 5 अक्टूबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात अनुराग से वर्ष 2023 में सारंगढ़ के टिमरलगा में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। अनुराग ने उसका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क बढ़ाया और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद युवती रायगढ़ आकर नौकरी करने लगी।

आरोप है कि अनुराग ने शादी का झांसा देकर युवती से उसके किराए के मकान पर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने 20 नवंबर 2023 को शादी की बात की, तो अनुराग नाराज हो गया और हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी टालता रहा। 28 अगस्त 2024 को शादी का दबाव बनाने पर आरोपी मकान छोड़कर भाग गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया।

परेशान होकर युवती ने 11 सितंबर को अनुराग के घर पहुंचकर उसके परिजनों से बात की, लेकिन उन्होंने शादी से इनकार कर गाली-गलौज कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अप. क्र. 595/2024 धारा 64(2)(m) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बीते एक महीने से आरोपी फरार था। थाना प्रभारी सुखनंद पटेल और उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने मुखबिरों की मदद से सोमवार को नया बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर अनुराग को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here