Mahadev Satta Case , महादेव सट्टा केस : रायपुर के दवा कारोबारी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का आरोप

0
21

महादेव सट्टा मामले में लखनऊ पुलिस ने रायपुर के दवा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खातों से करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन का खुलासा हुआ है।

पिछले महीने लखनऊ पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजकर लखनऊ बुलाया था। लेकिन कारोबारी ने पुलिस के समक्ष पेश होने से इनकार कर दिया। इसके बाद लखनऊ पुलिस की टीम ने राजधानी रायपुर पहुंचकर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी कारोबारी पर महादेव सट्टा एप से जुड़े करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन का आरोप है। पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और धन के स्रोत की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here