महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

0
38
महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

राजपुर थाना क्षेत्र में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मंत्री को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, काफिले की 4 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कुसमी दौरे पर जा रही थीं। हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। हालांकि, मंत्री समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।

दुर्घटना के बाद मंत्री राजवाड़े सामरी विधायक की गाड़ी से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गईं। इस हादसे के बाद काफिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here