बड़ी खबर : विधानसभा सीट पर उपचुनाव की संभावना, विधायक के इस्तीफे पर टिकी निगाहें

0
47

विजयपुर और बुधनी के बाद बीना सीट पर उपचुनाव की तैयारी?

मध्यप्रदेश में विजयपुर और बुधनी उपचुनाव के बाद अब बीना विधानसभा सीट पर उपचुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे के इस्तीफे की संभावना ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के बावजूद विधायक पद न छोड़ने पर कांग्रेस ने सप्रे पर लगातार हमला बोला है।

अगले सप्ताह होगा बड़ा फैसला
विधानसभा अध्यक्ष ने निर्मला सप्रे को अपनी बात रखने का अंतिम अवसर दिया है। यदि वह इस्तीफा देती हैं, तो बीना में उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। यह मामला कांग्रेस और भाजपा के लिए एक और महत्वपूर्ण राजनीतिक मुकाबला बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here