रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण के बाद, विधायक सुनील सोनी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं अपने क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और उनकी सेवा में समर्पित रहूंगा।”
समारोह में विधायक राजेश मूणत, किरण सिंह देव, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहब समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।


