राजधानी में हादसा : स्कूटी से गिरकर स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल

0
40
राजधानी में हादसा : स्कूटी से गिरकर स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल
राजधानी में हादसा : स्कूटी से गिरकर स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल

रायपुर  / शनिवार को राजधानी के रिंग रोड नंबर 1 पर टैगोर नगर के सामने फ्लाईओवर पर एक स्कूटी सवार स्कूली छात्रा का नियंत्रण बिगड़ गया। हादसे में वह सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत छात्रा के परिजनों को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्रा द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल की छात्रा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रा तेज रफ्तार में स्कूटी चला रही थी। इसी दौरान उसने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर गई।हादसे में छात्रा के माथे पर गहरी चोटें आई हैं। इसके अलावा, उसके हाथ और पैर बुरी तरह छिल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा स्कूटी से स्कूल जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।सड़क पर यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है, विशेषकर युवा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here