मिनीमाता की पुण्यतिथि 11 अगस्त 2022 को नया बस स्टैंड पंडरी में स्थित प्रतिमा के समक्ष नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

0
32

रायपुर – मिनीमाता की पुण्यतिथि दिनांक 11 अगस्त 2022 गुरूवार को 10ः30 बजे राजधानी शहर में नया बस स्टैंड पंडरी में स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है। उक्त जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी अधीक्षण अभियन्ता श्री हेमंत शर्मा ने देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दिनांक 11 अगस्त 2022 गुरुवार को सुबह 10ः30 बजे नया बस स्टेण्ड पंडरी में स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम हेतु आवश्यक साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियाँ आदि सहित अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाये जाने हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर श्री विनोद पाण्डेय को निर्देशित किया गया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here