बड़ी खबर : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला दुर्ग-कुम्हारी टोल नाका बंद 

0
118

 बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ की जनता की असुविधाओं को समझते हुए, लोकसभा सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दुर्ग-कुम्हारी टोल टैक्स को फ्री करने और नाका बंद करने की मांग की थी। इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार को निवेदन भेजा था।

सांसद की इस पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप रायपुर-दुर्ग कुम्हारी टोल नाका को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

यह कदम क्षेत्र के नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे अब उन्हें इस मार्ग पर टोल शुल्क से मुक्त यात्रा का लाभ मिलेगा। इस फैसले के लिए स्थानीय जनता ने केंद्र सरकार और सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here