शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक किडनी है। इसका आकार भले ही छोटा हो, लेकिन यह पूरे शरीर को गंदगी और हानिकारक तत्वों से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। रीढ़ की हड्डी के दोनों तरफ और पसलियों के नीचे स्थित हमारी दो किडनी खून को साफ करके अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालती हैं। यह बीपी को नियंत्रित करने, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करती है।
हालांकि, आजकल गलत जीवनशैली के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। कम उम्र में ही किडनी फेल होने और किडनी फंक्शन प्रभावित होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में किडनी को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ खास उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।
किडनी खराब होने के लक्षण
- ब्लड यूरिया और क्रिएटिनिन का बढ़ना
- यूरिन पास करने में दर्द
- त्वचा का बेजान दिखना
- आंखों के नीचे सूजन
- बीपी का कम-ज्यादा होना
- अत्यधिक थकान और शरीर में सूजन
- पेट में दर्द और सूजन
- किडनी स्टोन
- पीठ में दर्द और ऐंठन
- पेशाब में जलन या बार-बार पेशाब आना
किडनी को स्वस्थ बनाने के उपाय
- रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं (कम से कम 3 लीटर)।
- खाने में जौ का उपयोग करें, जैसे जौ का दलिया, आटा या काढ़ा।
- सुबह खाली पेट 1-2 मूली खाने की आदत डालें।
- सर्वकल्प क्वाथ और भूमि आंवला का सेवन करें।
- अपने भोजन में संतुलित और पौष्टिक आहार शामिल करें।
किडनी में पथरी निकालने के घरेलू उपाय
- कुल्थी की दाल का सेवन करें।
- दिनभर अधिक से अधिक पानी पिएं।
- जौ और उससे बनी चीजें खाएं।
- सुबह मूली का सेवन करें।
- पत्थर चट्टा के पत्तों का उपयोग करें।
- टमाटर और बैंगन से परहेज करें।
- घी और तेल का सेवन कम करें।
- लौकी की सब्जी और लौकी का जूस अपनी डाइट में शामिल करें।
नोट: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।


