RAIPUR: विदेशी सेक्स-रैकेट…ऐप में लड़कियों की फोटो,रायपुर आती थीं रशियन गर्ल्स, 2 महिला दलाल समेत 17 अरेस्ट, 2 युवतियां पहले ही जेल में

0
30

रायपुर : VIP रोड पर रशियन युवती के हंगामे के बाद लगातार सेक्स रैकेट पर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अब तक 2 महिला दलाल समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा 2 विदेशी महिलाएं और एक वकील पहले ही जेल में है।

CG : तंत्र मंत्र और जादू टोना का सहारा लेकर चुनाव जीतने का आरोप, ग्रामीणों ने किया जमकर बवाल

ये आरोपी अलग-अलग राज्यों के साथ विदेश से भी लड़कियों को देह व्यापार के लिए रायपुर बुलाते थे। ये पूरी डील ऐप के जरिए होती थी। इसका मास्टर माइंड जुगल कुमार राय पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है। इसके अलावा रायपुर, कवर्धा, अम्बिकापुर, महासमुंद, जगदलपुर एवं भिलाई से भी गिरफ्तारी हुई है।

ऐप के जरिए चल रहा था रैकेट

पुलिस की टीम ने आरोपियों के मोबाइल के जांच की। जांच के दौरान locanto app के जरिए दूसरे देशों और राज्यों के युवतियों की फोटो और कई वॉट्सऐप ग्रुप की जानकारी मिली है। पुलिस ने डिजिटल डेटा को एनालिसिस करके रायपुर में देह व्यापार चलाने वालों पर कार्रवाई की है। देह व्यापार संचालित करने वाले ऐप के जरिए अपने ग्राहकों को लड़कियों की फोटो और रेट की जानकारी देते थे।

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

उज्बेकिस्तान की लड़की को मिले 27 हजार

उज्बेकिस्तान की लड़की ने पुलिस को बताया कि, जुगल कुमार के बुलाने पर वो मुंबई से रायपुर आई थी। रायपुर में भावेश आचार्य से मिली, जिसके बदले 27 हजार दिया गया। पुलिस ने रवि ठाकरे और जागेंद्र उके उर्फ मोहन को पकड़ा।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी जुगल कुमार भागकर पश्चिम बंगाल में छिप गया था, जिसे रायपुर पुलिस की टीम ने 24 परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ तेलीबांधा थाने में केस दर्ज किया गया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here