आज़ादी कि 75वी वर्षगांठ के अवसर पर अवाम ए हिन्द संस्था ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया साथ ही कोरोना पीड़ित परिवारों के बच्चों को पाठ्य सामग्री नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया

0
32

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी रायपुर के तत्वावधान में संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान के मुख्य आतिथ्य में रामनगर स्थित कार्यालय स्थल पर आज प्रातः 9.30 बजे ध्वजारोहगण किया गया, जिसमें आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पावन स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजली अर्पित कर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्कूली बच्चों मेघावी छात्र छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्य सामग्री वितरित किए गए तथा कोरोना से हुए बेघर बच्चों को नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया।

इसके साथ संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के आज 867वें दिन संस्था ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों और डीकेएस अस्पताल में मरीजों के परिजनों को गर्म पौष्टिक भोजन मुहैय्या कराया गया।

इस अवसर पर संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ राजेंद्र कुमार शर्मा, अनिल शुक्ल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, अवधेश कश्यप, जुबैर खान, बलराम कश्यप, श्रीमती अनीला शर्मा, योगेश्वर सिन्हा, अरहम खान, अफजाल खान, महमूद आलम, इसरार खान एवं अन्य उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here