Breaking …..कांग्रेस को बड़ा झटकाः अध्यक्ष पद से आनंद शर्मा ने दिया इस्तीफा…

0
24

Breaking …..कांग्रेस को बड़ा झटकाः अध्यक्ष पद से आनंद शर्मा ने दिया इस्तीफा…

 

 

 

 

आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव बहुत ही नजदीक आ गई है। इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस कि दिग्गज नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था।

 

आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि परामर्श प्रक्रिया में उनकी अनदेखी की गई है। हालांकि, वे प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना जारी रखेंगे। आनंद शर्मा अप्रैल 2022 में स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।

 

आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े नेताओं में शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची है क्योंकि उन्हें पार्टी की किसी भी बैठक के लिए परामर्श या आमंत्रित नहीं किया गया है। आपको बता दें कि आनंद शर्मा ने पहली बार 1982 में विधानसभा चुनाव लड़ा था और 1984 में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया गया था।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here