शासकीय कार्यालयों में कामकाज रखेगा ठप……कल 22 अगस्त से प्रदेश भर के चार लाख कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल

0
25

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर से शासकीय कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा। कल 22 अगस्त से प्रदेश भर के चार लाख कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिससे तहसील, कलेक्ट्रेट समेत विभिन्न विभागों में एक बार फिर से कामकाज ठप रहने वाला है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहा है और फेडरेशन की इस हड़ताल में प्रदेश के करीब चार लाख सात हजार कर्मचारी शामिल है।

 

बता दें कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले कर्मचारियों ने पिछले माह 25 से 29 जुलाई तक भी काम बंद कलम बंद कर हड़ताल की थी और मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। फेडरेशन के इस हड़ताल से नामांतरण सहित अन्य मामलों को लेकर तहसील में होने वाली सुनवाई फिर टल जाएगी। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में काम ठप रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here