वार्ड 49 में स्वच्छता की मिसाल कायम कर रही हैं पार्षद अनामिका सिंह
रायपुर / वार्ड 49 की पार्षद अनामिका सिंह स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय हैं। वे न केवल क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने पर ध्यान दे रही हैं, बल्कि स्वच्छ वातावरण से होने वाले स्वास्थ्य लाभों को भी प्राथमिकता दे रही हैं।
स्वच्छता अभियान के तहत किए जा रहे कार्य:
नियमित कचरा प्रबंधन और उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था ,नालों की सफाई को प्राथमिकता देकर जलभराव की समस्या से निजात , सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान
पार्षद अनामिका सिंह का कहना है कि यह कार्य सिर्फ प्रशासन का नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी इस मुहिम में सहयोग करें और वार्ड 49 को एक स्वच्छ और स्वस्थ क्षेत्र बनाने में अपना योगदान दें।


