छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार, 24 सितंबर से बस्तर में बढ़ेगी बारिश

0
8
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार, 24 सितंबर से बस्तर में बढ़ेगी बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की स्थिति में है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया मजबूत
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया लगातार मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। यह मौसम प्रणाली 23 सितंबर की सुबह के आसपास आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट के पास पहुंच सकती है।

रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

24 सितंबर से बस्तर में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर से बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

कई इलाकों में हुई हल्की से मध्यम बारिश
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मौसमी बारिश फिलहाल सामान्य के आसपास बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here