पार्षद सरिता आकाश तिवारी ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, गार्डनों के सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

0
25

रायपुर। पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पार्षद सरिता आकाश तिवारी ने वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो प्रमुख गार्डनों की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पार्षद तिवारी ने गार्डन में ओपन जिम, बच्चों के खेलने के उपकरण और वॉकिंग ट्रैक की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि वार्डवासियों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश भी दिए।

इस पहल से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वच्छता और मनोरंजन सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वार्ड का वातावरण अधिक आकर्षक और स्वस्थ बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here