सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, इस दौरान बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, वरना छिन जाएगा सुख-चैन

0
23

Surya Grahan and Shani Amavasya 2025: ज्योतिषों में 29 मार्च की तारीख बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दिन जहां साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। वहीं दूसरी तरफ इसी दिन शनि अमावस्या भी है। ऐसे में 29 मार्च को सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग बनने वाला है। शनि अमावस्या पर शनि देव का प्रभाव रहता है। यह दिन शनि साढ़े साती और ढैय्या जैसे दोषों से मुक्ति पाने के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लगेगा। सूर्य ग्रहण समाप्त शाम 6 बजकर 16 मिनट होगा। तो आइए जानते हैं कि इस दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए।

Raipur News : बूढ़ातालाब पहुंची मेयर मीनल चौबे ने अफसरों को लगाई फटकार

29 मार्च को भूलकर भी न करें ये काम

  • इस दिन किसी भी जानवर को जैसे- जैसे गाय, कुत्ते और कौवे को कष्ट न पहुंचाएं।
  • इस दिन बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें। वरना शनि देव का प्रकोप बढ़ सकता है।
  • इस दिन नशा, चोरी आदि जैसे बुरे कार्य भूलकर भी न करें। वरना आपको शनि देव का दंड झेलना पड़ेगा।
  • सूर्य ग्रहण के समय कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित माना गया है।
  • ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को भी स्पर्श न करें। ग्रहण के समय मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।
  • शनि अमावस्या के दिन दाढ़ी,नाखून, बाल न काटें। ऐसा करने से शनि दोष लगता है।
  • इस दिन तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें।

CG Encounter: 500 जवानों ने कई बड़े नक्सलियों को घेरा, दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर पांच के मारे जाने की सूचना

सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन करें ये काम

  • शनि अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान-दान जरूर करें।
  • शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग में दान पुण्य करें। गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें।
  • शनि देव और सूर्य मंत्रों का जाप करें।
  • ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान भी करें।
  • शनि अमावस्या के दिन शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीया जलाएं।
  • शनि अमावस्या के दिन शनि देव को सरसों का तेल और काला तिल अर्पित करें।
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here