रीजन कॉन्फ्रेंस अभ्युदय 2025: उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ

0
39

रीजन कॉन्फ्रेंस अभ्युदय 2025: उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ

लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 C रीजन 6 की रीजन कॉन्फ्रेंस दिनांक 29 मार्च 2025 को बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य रूप से संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर रीजन चेयरपर्सन, लायन अरविंद दीक्षित जी ने अध्यक्षता की और आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कॉन्फ्रेंस के दौरान लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो उनके समाज सेवा के प्रति समर्पण और योगदान को सराहता है।

एकता मलिक को श्रेष्ठ डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (रक्तदान🩸) के अवार्ड से नवाजा गया, जो रक्तदान के क्षेत्र में मेरे प्रयासों और योगदान की सराहना है।

यह आयोजन न केवल हमारे सामाजिक सेवा के उत्साह को बढ़ाने वाला था, बल्कि लायंस क्लब परिवार के सभी सदस्यों के बीच सहयोग और एकता का प्रतीक भी बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here