चेंबर चुनाव 2025 :  महासमुंद व रायगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, महासमुंद जिले में 90.40% और रायगढ़ जिले में 89.23% मतदान ,  मतगणना 18 अप्रैल को

0
208

चेंबर चुनाव 2025 :  महासमुंद व रायगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, महासमुंद जिले में 90.40% और रायगढ़ जिले में 89.23% मतदान ,  मतगणना 18 अप्रैल को

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तहत हो रहे चेंबर चुनाव 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को महासमुंद एवं रायगढ़ जिलों में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। महासमुंद जिले में 90.40% और रायगढ़ जिले में 89.23% मतदान हुआ, जो उत्साहपूर्वक लोकतांत्रिक भागीदारी को दर्शाता है।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में चेंबर निर्वाचन अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। महासमुंद में रितेश गोलछा और रायगढ़ में बाबूलाल अग्रवाल (एडवोकेट), राजेश अग्रवाल एवं गणेश चंद्र यादव की देखरेख में मतदान सम्पन्न हुआ। चेंबर के प्रदेशीय निर्वाचन अधिकारी रमेश गांधी, मनोज शर्मा, महावीर तालेडा, अनिल जैन (कुचेरिया) एवं संजय देशमुख ने भी निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।

मतदान उपरांत मतपेटियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ रायपुर स्थित चेंबर मुख्यालय लाया जा रहा है, जहां उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा।

18 अप्रैल को होगी मतगणना, 20 अप्रैल को वितरित होंगे प्रमाण पत्र
चेंबर चुनाव की मतगणना शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे से रायपुर स्थित चेंबर भवन में प्रारंभ होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना पश्चात् निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

मतगणना प्रक्रिया में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के 5-5 प्रतिनिधि तथा चुनाव हो रहे जिलों से प्रत्येक प्रत्याशी के 2-2 प्रतिनिधियों को भाग लेने की अनुमति होगी। सभी प्रत्याशी अपने प्रतिनिधियों की नामयुक्त सूची फोटो सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी को समय पर प्रेषित कर सकते हैं।

इसके पश्चात् रविवार, 20 अप्रैल 2025 को रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी निर्वाचन अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here