रायपुर, 17 अप्रैल: गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर में आज तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में सजे इस आयोजन में उत्साह और उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें डांस, रैम्प वॉक और विभिन्न मनोरंजक गेम्स ने सभी का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण रहा ‘मिस फेयरवेल’ प्रतियोगिता, जिसमें पायल रजक को इस वर्ष का खिताब प्रदान किया गया। समारोह का समापन केक कटिंग के साथ हुआ, जिसमें छात्राओं ने भावनात्मक पलों को साझा करते हुए अपने कॉलेज जीवन की यादों को ताजा किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता, उपप्राचार्य डॉ. राजेश अग्रवाल सहित सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे और छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन निखत रज़ा, पायल साहू, वर्तिका साहू, वैशाली मिश्रा और तनू साहू ने किया।


