राजीव अग्रवाल ने संभाला सीएसआईडीसी अध्यक्ष पद का कार्यभार, कैट प्रतिनिधिमंडल ने दी शुभकामनाएं

0
52

राजीव अग्रवाल ने संभाला सीएसआईडीसी अध्यक्ष पद का कार्यभार, कैट प्रतिनिधिमंडल ने दी शुभकामनाएं

रायपुर,  – छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSIDC) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में कैट के प्रतिनिधिमंडल ने श्री अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

कैट के पदाधिकारियों—चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित अनेक प्रमुख सदस्यों ने इस अवसर पर श्री अग्रवाल को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री पारवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति सबसे अधिक प्रभावशाली रही है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में चार नए इंडस्ट्रियल क्लस्टर की स्थापना की जा रही है—दो राजनांदगांव जिले के घुमना तहसील में और दो नवा रायपुर में।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल होकर वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाएगा, और वर्ष 2047 तक यह देश के तीन अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा।

मुलाकात के दौरान कैट एवं युवा टीम के अन्य प्रमुख पदाधिकारी जैसे शंकर बजाज, नागेन्द्र तिवारी, दीपक विधानी, कान्ति पटेल, शैलेन्द्र शुक्ला, विकास तिवारी, बी.एस. परिहार, जयराज गुरनानी और मोहन चोपड़ा भी उपस्थित थे।

कैट की ओर से श्री राजीव अग्रवाल को एक बार पुनः हार्दिक बधाई एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here