कुत्ता खरीदने के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां की कर दी हत्या, पत्नी पर भी किया हथौड़े से हमला

कुत्ता खरीदने के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां की कर दी हत्या

0
106


रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उरला थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली बात को लेकर अपनी ही मां की हत्या कर दी और पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। आरोपी की पहचान प्रदीप देवांगन, ई-रिक्शा चालक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रदीप कुत्ता खरीदना चाहता था, लेकिन जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर उसने हथौड़े से हमला कर पहले मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने तुरंत मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here