छत्तीसगढ़ में फिर चलेंगी आंधी-तूफान की हवाएं! गरज-चमक और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में फिर चलेंगी आंधी-तूफान की हवाएं

0
60

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इसके साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका रेखा सक्रिय है, जिसका असर दक्षिण छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर संभाग में अधिक देखने को मिलेगा। यहां बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लू का प्रभाव भी बना रहेगा। हालांकि बस्तर क्षेत्र में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन वहां बादल छाने और छिटपुट बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लू की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। उन्होंने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

सावधानी बरतें:

  • ज़रूरी हो तो ही दोपहर के समय बाहर निकलें

  • हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें

  • सिर, चेहरा और हाथों को ढककर रखें

  • पानी ज्यादा पिएं, खुद को हाइड्रेट रखें

मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here