आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर के दिनेश मिरानिया को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

0
46

आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर के दिनेश मिरानिया को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा नेता किरण सिंहदेव ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हुआ यह आतंकी हमला मानवता को शर्मसार करने वाला और अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और एक भी दोषी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा परिवार से
मा.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर अग्रवाल प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित पदाधिकारियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here