छत्तीसगढ़ की प्रांजुश्री सोमानी ने नेशनल शूटिंग में जीता कांस्य पदक

0
719

छत्तीसगढ़ की प्रांजुश्री सोमानी ने नेशनल शूटिंग में जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित 23वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बेटी प्रांजुश्री सोमानी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली के डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में 22 अप्रैल से 3 मई 2025 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रांजुश्री ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की सब युथ कैटेगरी में 628.10 पॉइंट का शानदार स्कोर कर छत्तीसगढ़ के लिए पहला नेशनल कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर इतिहास रच दिया।

प्रांजुश्री रायपुर निवासी श्री प्रवीण सोमानी एवं श्रीमती अंजू सोमानी की सुपुत्री हैं। वे इससे पूर्व भी कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीत चुकी हैं तथा लगातार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के सूरज प्रकाश राठी ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह पूरे समाज एवं प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

प्रांजुश्री को उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा, जिला एवं स्थानीय माहेश्वरी सभा की ओर से सुरेश मूंदड़ा, नारायण राठी, पवन करनानी, सम्पत काबरा, कमल राठी, गोकुलदास डागा, राजेश तापड़िया, आलोक बागड़ी सहित सभी समाजजनों ने हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here