राजा तालाब में सनसनी: घर में मिली 50 वर्षीय व्यक्ति की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

0
145

राजा तालाब में सनसनी: घर में मिली 50 वर्षीय व्यक्ति की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

राजधानी के राजा तालाब इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति की खून से सनी लाश उसके घर के अंदर मिली। मृतक की पहचान रतनेश सागरकर के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से अकेले ही अपने घर में रह रहा था।

सूत्रों के अनुसार, रतनेश के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

हत्या की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here