मैक में होगा असली टक्कर का खेल – MUPL 2025 लाया जोश और जोशिला माहौल

0
758

मैक में होगा असली टक्कर का खेल – MUPL 2025 लाया जोश और जोशिला माहौल

रायपुर – मैक यूनाइटेड प्रीमियर लीग की तैयारियां अब पूरे जोश और उत्साह के साथ तेज़ी पर हैं। जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा आयोजित इस शानदार टूर्नामेंट की शुरुआत एक भव्य समारोह से हुई, जिसमें जर्सी और ट्रॉफी का रिवील बड़े गर्व के साथ किया जा चुका है ।

इस विशेष अवसर पर मैक के प्राचार्य डॉ. एम. एस. मिश्रा जी ने खिलाड़ियों की टीम जर्सी लांच की और ट्रॉफी का रिवील किया। उनके साथ मैक की ऐडमिनिस्टर मिस शिवांगी मिश्रा भी उपस्थित रहीं, चैप्टर इंचार्ज जेसी डॉ ऋषि पांडे साथ मैक के सभी होड्स भी इस खास मौके पर उपस्थित रहे और सभी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

इस वर्ष 12 टीमें भाग लेंगी – 8 बॉयज़ टीमें, 2 गर्ल्स टीमें और 2 फैकल्टी टीमें।
खेल का आयोजन 1 और 2 मई को क्रिकेटम टर्फ , चंगोराभाटा, रायपुर में किया जाएगा।

प्राचार्य डॉ एम.एस मिश्रा ने कहा, यह न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि विद्यार्थियों में टीमवर्क, स्पोर्ट्समैनशिप और नेतृत्व को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच है।

जर्सी की रंगीन झलक और चमचमाती ट्रॉफी ने खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। कॉलेज परिसर में आईपीएल जैसा माहौल बन चुका है और हर टीम जीत की रणनीति में जुट चुकी है।

यह पूरा आयोजन मैक के चेयरमैन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में और प्रेसिडेंट जेसी रौनक बेंगानी तथा सेक्रेटरी जेसी खुशी कुम्भारे के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here