शिव कुमार डहरिया ने दिल्ली में की श्री मुकुल वासनिक से मुलाकात, ‘संगठन सृजन अभियान’ पर हुई अहम चर्चा

0
49

शिव कुमार डहरिया ने दिल्ली में की श्री मुकुल वासनिक से मुलाकात, ‘संगठन सृजन अभियान’ पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया ने आज नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं गुजरात प्रभारी आदरणीय श्री मुकुल वासनिक से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर ‘संगठन सृजन अभियान’ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। श्री डहरिया ने बताया कि आदरणीय वासनिक जी के समृद्ध राजनीतिक अनुभव, दूरदृष्टि और मार्गदर्शन से संगठनात्मक कार्य को नई दिशा और ऊर्जा मिली है।

यह अभियान गुजरात में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और जनसमस्याओं के समाधान में पार्टी की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

शिव कुमार डहरिया ने आदरणीय मुकुल वासनिक जी को उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन और समय के लिए सादर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here