
सरस्वती शिशु मंदिर देवेंद्र नगर में उत्तीर्ण छात्रों को मिला सम्मान, पार्षद कृतिका जैन रहीं मुख्य अतिथि
रायपुर, 29 अप्रैल 2025 – देवेंद्र नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें परीक्षा में मेघावी हुए छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र की पार्षद श्रीमती कृतिका जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक त्रिपाठी, सचिव श्री संजय सोनी तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुलोचना शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे और मेहनत करने की प्रेरणा दी।
पार्षद कृतिका जैन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों की मेहनत को पहचान देने की यह पहल सराहनीय है।

अंत में विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




