अक्षय तृतीया 2025: जानें इस दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए
नई दिल्ली: आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन को हिन्दू धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी पुण्य कार्य अक्षय फल प्रदान करता है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है। इस वर्ष अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 बजे से शुरू हो रहा है।
हालांकि, इस दिन कुछ कार्यों से बचना चाहिए क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु अप्रसन्न हो सकते हैं। आइए जानें वे कौन से काम हैं जो अक्षय तृतीया पर नहीं करने चाहिए:
अक्षय तृतीया पर न करें ये 6 गलतियां
- उधार न दें: अक्षय तृतीया के दिन किसी को भी पैसे उधार देना अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- घर में न रखें अंधेरा: इस दिन घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रहने दें, विशेष रूप से शाम के समय। मान्यता है कि जहां अंधेरा होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता।
- मास-मदिरा से परहेज: अक्षय तृतीया के दिन मांस और मदिरा का सेवन वर्जित है। तामसिक भोजन करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।
- काले वस्त्र न पहनें: धार्मिक परंपराओं के अनुसार, शुभ अवसरों पर काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। अक्षय तृतीया पर पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है।
- किसी का अपमान न करें: इस दिन किसी का भी दिल न दुखाएं, विवाद से बचें और किसी का उपहास न उड़ाएं। विनम्रता और संयम का पालन करें।
- फटे-पुराने कपड़े न पहनें: त्योहार के दिन पुराने या कटे-फटे कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg


