बड़ी खबर : भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला: दशमेश बिल्डर्स के दफ्तर में EOW की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी

0
53

बड़ी खबर : भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला: दशमेश बिल्डर्स के दफ्तर में EOW की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत 220 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले की जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने आज एक और बिल्डर के दफ्तर में दबिश दी है। रायपुर के तेलीबांधा स्थित दशमेश बिल्डर्स के ऑफिस में EOW की टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, दशमेश इन्स्टावेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भावना कुर्रे और हरमीत सिंह खनूजा सहित कई पार्टनर्स शामिल हैं। इनमें से हरमीत सिंह खनूजा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि भावना कुर्रे अभनपुर के तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे की पत्नी हैं।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को ACB और EOW की टीमों ने रायपुर और दुर्ग जिले में करीब 18 से 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इसी दौरान दशमेश इन्स्टावेंचर के ऑफिस में भी कार्रवाई हुई थी, लेकिन ऑफिस बंद होने के कारण उसे सील कर दिया गया था। अब EOW की टीम ने दोबारा वहां पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की है। फिलहाल जांच जारी है और कागजातों की गहन पड़ताल की जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here