अक्षय तृतीया पर रायपुर में 21 प्याऊ का शुभारंभ, हर दिन 2100 लीटर मिनरल वॉटर मिलेगा नागरिकों को

0
125

अक्षय तृतीया पर रायपुर में 21 प्याऊ का शुभारंभ, हर दिन 2100 लीटर मिनरल वॉटर मिलेगा नागरिकों को

रायपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा आम नागरिकों के लिए शुद्ध आरओ मिनरल वॉटर के 21 प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर परवानी द्वारा किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी ने बताया कि स्टेशन रोड और नहरपारा क्षेत्र में लगाए गए इन प्याऊ से प्रतिदिन 2100 लीटर शुद्ध मिनरल वाटर लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। आगामी डेढ़ माह में लगभग 93,500 लीटर मिनरल वॉटर वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह आयोजन लगातार सातवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में पटेल इंटरप्राइजेज, डागा बेयरिंग, एलाइड बेयरिंग, आर्म ट्रेडर्स, इंडियन इलेक्ट्रिकल्स, शंकर मशीनरी, शक्ति ग्रुप इंडस्ट्रीज, गोयल रोब्स, नवरंग मेटल इंडस्ट्रीज, बालाजी मोटर, एशियन ट्रेडर्स, दीपक स्टील एंटरप्राइजेज, कलकत्ता स्टील ट्यूब कॉरपोरेशन, SG इंटरप्राइजेज, जैन मार्केटिंग, रजत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, शक्ति ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, N R सेल्स, SF इंटरप्राइजेज व रजत इक्विपमेंट्स जैसे प्रतिष्ठानों का संयुक्त सौजन्य रहा।

शुभारंभ कार्यक्रम में अमर परवानी, राजेन्द्र जग्गी, अमित अग्रवाल, मनोज जैन, हर्षुख पटेल, विक्रम व्यास, पवन लूनिया, मनोज पंजवानी, हेमंत बैद और गोल्डी गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here