कांग्रेस ने शेयर की PM मोदी की ‘गायब’ तस्‍वीर,विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-‘सर तन से जुदा’ सोच आतंकवादी विचारधारा की प्रतीक है

0
55

कांग्रेस ने शेयर की PM मोदी की ‘गायब’ तस्‍वीर,विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-‘सर तन से जुदा’ सोच आतंकवादी विचारधारा की प्रतीक है

रायपुर/बसना। बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए ‘गायब’ तंज की कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संकट के समय ‘गायब’ नेता के रूप में दर्शाने की कोशिश की।

इस पर भाजपा के बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म *’X’* पर लिखा है हमे जब आतंकवाद के विरुद्ध एक होना चाहिए ऐसे समय में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री का यह चित्रण दुर्भाग्य पूर्ण है । ‘सर तन से जुदा’ जैसी सोच आतंकवादी विचारधारा का प्रतीक है। यह लगभग समाप्त हो चुकी कांग्रेस की वैचारिक पतन की पराकाष्ठा है ।

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि ‘‘कांग्रेस ने इस तरह का हथकंडा पहली बार नहीं अपनाया है। राहुल गांधी ने कई बार प्रधानमंत्री के प्रति हिंसा को उकसाया भी है और उसे सही भी ठहराया है। फिर भी कांग्रेस इसमें कामयाब नहीं होगी क्योंकि प्रधानमंत्री को लाखों भारतीयों का स्नेह और आशीष प्राप्त है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी का सिर कटा है तो वह कांग्रेस है, जो अब बिना सिर वाले हाइड्रा की तरह इधर-उधर हाथ-पैर पटक रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here