Breaking : तेज हवा से गिरा नमस्ते चौक का शेड, इलाके में अफरा-तफरी

0
199

Breaking : तेज हवा से गिरा नमस्ते चौक का शेड, इलाके में अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार दोपहर आए तेज अंधड़ और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। देवेंद्र नगर चौक, जिसे लोग नमस्ते चौक के नाम से जानते हैं, वहां पर लगा बड़ा शेड तेज हवाओं की चपेट में आकर गिर गया। शेड गिरने की घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तेज हवाओं और बारिश के चलते शहर के अन्य हिस्सों से भी पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी सूचनाएं मिल रही हैं। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here