
रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के तत्वावधान में महेश्वरी भवन, डूंडा में “तरुणोदय–2025” तीन दिवसीय आवासीय बाल संस्कार शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश भर सहित अन्य राज्यों से कुल 245 बच्चों ने भाग लेकर संस्कार, शिक्षा, और मनोरंजन से भरपूर अनुभव प्राप्त किया।


कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणास्त्रोत प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक जी भट्टर (बाल गोपाल हॉस्पिटल, रायपुर) रहे।
शिविर का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री नीलेश मूंधड़ा, सचिव श्री राज बागड़ी, एवं मीडिया प्रभारी श्री अमित राठी के नेतृत्व में किया गया।

प्रशिक्षण सत्रों में प्रेरक वक्ताओं ने बच्चों को संस्कार, ज्ञान व कौशल से किया समृद्ध:
श्रीमती शोभा सदानी (कोलकाता),
डॉ. श्रद्धा गट्टानी (उदयपुर),
श्रीमती रूपल मोहता (मुंबई),
श्रीमती निशा लड्ढा (कोलकाता),
श्री सिद्धार्थ सिंह (रायपुर) जैसे प्रतिष्ठित वक्ताओं ने विविध सत्रों में बच्चों को जीवन मूल्यों, पौराणिक पात्रों, संवाद शैली, कला, एवं संस्कारों का महत्व सिखाया।
खेल-कूद, योग, और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को मिला उत्साह:
संगठित टीम खेल, ज़ुंबा, योग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, हनुमान चालीसा का पाठ एवं वीडियो सत्रों के माध्यम से बच्चों ने आत्मनिर्भरता, टीमवर्क एवं पारंपरिक मूल्यों को आत्मसात किया।
अंतिम सत्र में पेरेंट्स के साथ संवाद:
शिविर के अंतिम दिन डॉ. अशोक भट्टर और डॉ. श्रद्धा गट्टानी द्वारा अभिभावकों एवं बच्चों के साथ संवाद कर परिवारिक समन्वय को बढ़ाने का संदेश दिया गया।
व्यवस्था व जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट संचालन:
मीडिया, खानपान, ग्रुप गाइडेंस, सुरक्षा, लॉजिस्टिक और वालंटियरिंग से लेकर हर कार्य को माहेश्वरी युवा मंडल के सदस्यों एवं महिला समिति ने अत्यंत जिम्मेदारी से निभाया।
विशेष सहयोग:
कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी सभा रायपुर, बाल गोपाल हॉस्पिटल, चॉइस हॉलीडेज, आरती ग्रुप, ब्ल्यू बनाना इवेंट्स सहित कई सामाजिक संस्थाओं एवं प्रमुख व्यक्तियों ने सहयोग किया।
“तरुणोदय–2025” बना बच्चों के लिए आत्मविकास का मंच
यह शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों की स्थापना, एवं आत्मविश्वास निर्माण का केंद्र बनकर सामने आया, जिसने उन्हें भविष्य के लिए बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा दी।




