राज्यपाल श्री रमेन डेका से पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका से पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस की सौजन्य भेंट

0
57

 


रायपुर,राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज छत्तीसगढ़ राजभवन में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता श्री रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट एक शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें दोनों महानुभावों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, शासन व्यवस्था, राज्य की प्रगति तथा प्रशासनिक अनुभवों को लेकर आत्मीय चर्चा हुई।

श्री बैस ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालने पर श्री डेका को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, विकास की संभावनाओं और शासन प्रशासन में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को लेकर अपने विचार साझा किए।

राज्यपाल श्री डेका ने श्री बैस के बहुमूल्य अनुभवों को राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके सहयोग तथा शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सेवा करना उनके लिए गौरव का विषय है और वे राज्य के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।

इस अवसर पर राजभवन के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। भेंटवार्ता सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here