
महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन: साइबर क्राइम और कैंसर पर दी गई अहम जानकारी
रायपुर। JCI रायपुर वामांजली द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी नंदिनी ठाकुर, साइबर क्राइम विशेषज्ञ चिंतामणि साहू और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ तुरकर उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान डीएसपी नंदिनी ठाकुर ने महिलाओं के सुरक्षा और बाल विवाह के बारे में जानकारी दी और साथ ही साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया और उनसे सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए, जिससे महिलाएं डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।
वहीं, डॉ. सिद्धार्थ तुरकर ने महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मामलों पर चिंता जताते हुए, इससे बचाव के उपायों और प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की सलाह दी।

इस सफल आयोजन की अध्यक्षता JCI रायपुर वामांजली की अध्यक्ष आकांक्षा प्रीत ने की, जबकि कार्यक्रम की निदेशक उर्वशी देवांगन, चैप्टर इंचार्ज संगीता अनल और पूर्व अध्यक्ष अर्चना द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।




